राजिंदर कौर काकड़ा बनीं कमेटी प्रधान
संगरूर | स्त्री तालमेल संघर्ष कमेटी की ओर से जिला इकाई का चुनाव सर्वसम्मति के साथ किया गया। जिसमें राजिंदर कौर काकड़ा को प्रधान चुना गया। इसके अलावा मनदीप कौर धंदीवाल को महासचिव, मलकीत कौर लाैंगाेवाल को वित्त सचिव, सरबजीत कौर व भोली बेगम को सीनियर वाइस प्रधान, सुरिंदर कौर, गुरमीत कौर को वाइस प्रधान, सीमा रानी, जसविंदर लाैंगाेवाल को सहायक वित्त सचिव, सिंदर कौर रेतगढ़ को प्रेस सचिव, कमलजीत कौर, लखवीर कौर, रणजीत कौर को प्रचार सचिव नियुक्त किया गया। इस मौके पर बलदेव बडरूखा, रामपाल संगरूर, स्वर्ण सिंह, भरपूर छाजली, उजागर सिंह, मालविंदर संधू, संसारी राम, सिंदरपाल माैजूद रहे।