रजिंदर राजा और हरिंदर को किया सम्मानित
सुनाम|स्थानीय शिव कुटी मंदिर धर्मशाला में जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन रजिंदर सिंह राजा और खादी बोर्ड पंजाब के वाइस चेयरमैन हरिंदर सिंह लखमीरवाला को सम्मानित करने के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न संस्थाओं की ओर से दोनों को सम्मानित किया गया। इस मौके राजिंदर राजा और हरिंदर लखमीरवाला ने कहा कि जो मान सम्मान उन्हें लोगों द्वारा मिल रहा है वह उसके लिए उनका धन्यवाद करते और वह लोगों को विश्वास दिलाते है कि वह उनकी हर उम्मीद पर खरा उतरेंगे। इस मौके पर रविंदर खोसला रवी, योगेश जोशी, जगदेव सिंह, परमानंद कांसल, सुदर्शन जोशी, सतपाल मौजूद थे।