पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sherpur News Ramnagar Channa39s Panchayat Submitted Memorandum To Aap Mla

रामनगर छन्ना की पंचायत ने आप विधायक को सौंपा ज्ञापन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गांव रामनगर छन्ना की पंचायत द्वारा गांव के विकास कार्यों को लेकर हलका महल कलां से आप विधायक कुलवंत पंडोरी को एक ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके गांव के आप नेता जसमेल सिंह, रविदास कमेटी के प्रधान कर्मजीत सिंह ने बताया कि दलित भाईचारे के मेन रास्ते में इंटरलॉक टाइल लगाने, एससी भाईचारे की धर्मशाला में पीने वाले पानी का आरओ लगवाने, डॉ बीआर अंबेडकर भवन बनाने के लिए एससी श्मशान घाट की चार दीवारी करवाने, पानी वाले टैंकर आदि मांगो को लेकर विधायक को ज्ञापन सौंपा गया है। जिनके द्वारा विश्वास दिलवाया गया है कि उनकी मांगो को जल्द पूरा किया जाएगा। मौके पर जगतार सिंह, परमजीत सिंह, जगतार सिंह, मनप्रीत सिंह, रूप सिंह, भालू सिंह, जगदेव सिंह, बलदेव सिंह, दरबारा सिंह आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...