पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रंजना सैणी बनी शिव शक्ति वुमेन क्लब की प्रधान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शिव शक्ति वुमन क्लब की ओर से होली का त्योहार मनाने के लिए समागम का आयोजन किया गया। इस दौरान समागम में एकत्रित महिलाओं द्वारा दोबारा रंजना सैणी को क्लब की प्रधान नियुक्त किया गया। इस दौरान सरपरस्त कांता पप्पा ने विशेष तौर पर शिरकत की। कांता पप्पा ने कहा कि होली का त्योहार आपसी भाईचारे और प्रेम का त्योहार है। इस त्योहार पर आपसी भाईचारा बढ़ता है। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी महिला को कोई समस्या आती है तो वह क्लब के साथ संपर्क कर सकती है। इस मौके पर प्रिया मदान, सैफी मदान, तमन्ना, ललिता पाठक, शशी आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...