तर्कशील नाटक मेला 23 मार्च को
23 मार्च के महान शहीदों को समर्पित वैज्ञानिक एंड वेलफेयर क्लब अमरगढ़ की तरफ से शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की याद में वार्षिक तर्कशील नाटक मेले का आयोजन 23 मार्च सोमवार को सुबह 9 बजे से 3 बजे तक महाराजा पैलेस सलेमपुर रोड अमरगढ़ में करवाया जाएगा। क्लब प्रधान डॉक्टर पवित्र सिंह ने बताया कि मेले में इंकलाबी नाटकों और कोरियोग्राफी के मंचन के अलावा आंखें और और शरीर दान करने वाले दानियों के परिवारों का विशेष तौर पर सम्मान भी किया जाएगा।