सड़क निर्माण के लिए प्रदर्शन
स्थानीय शहर से बलियाल रोड तक सड़क का निर्माण और अधूरे सीवरेज कार्य के विरोध में लोगों और दुकानदारों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पंजाब सरकार, सीवरेज बोर्ड, ठेकेदार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान शहर निवासी डॉ. गुरचरण सिंह, बलविंदर सिंह, ज्ञान चंद और राज कुमार ने कहा कि बलियाल रोड के साथ कई गांव जुड़े है और इस सड़क पर सीवरेज की पाइप डालने के बाद संबंधित ठेकेदार काम को बीच में ही छोड़कर भाग गया। इस कारण सड़क पर हलकी बारिश से ही चारों तरफ कीचड़ व गंदगी फैल जाती है और आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन इस सड़क की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा जबकि पहले कहा गया था कि सीवरेज की पाइप डालने के बाद ही सड़क और गलियों को पक्का करने का काम शुरू किया जाएगा। शहर वासियों ने प्रशान को चेतावनी दी कि अगर सड़क के निर्माण कार्य को जल्द शुरू नहीं करवाया गया तो नेशनल हाईवे पर जाम लगाकर तीखा संघर्ष किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान गुरमीत सिंह, मलकीत सिंह, कर्मजीत सिंह, रछपाल सिंह, निर्मल सिंह, सतनाम सिंह, प्रदीप कांसल, करनैल सिंह, जोनी गर्ग, गुरचरण सिंह, सुभाष कुमार, काला सिंह, राजिंदर सिंह, केवल राम सहित अन्य लोग शामिल थे।