पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • AMARGARH News Roads Going From Bagadia To Dhuri And Sangrur Damaged People Protesting On Road Jam

बागड़िया से धूरी व संगरूर जाने वाली सड़कें क्षतिग्रस्त, रोड जामकर लोगों ने जताया विरोध

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गांव बागड़िया से धूरी और संगरूर जाने वाली टूटी सड़काें को बनाने के लिए लोक इंसाफ पार्टी, भारतीय किसान यूनियन डकाैंदा, समाजसेवी संगठनाें और गांव के लोगों ने धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आधा घंटा रोड को जाम कर पंजाब सरकार और हलका विधायक सुरजीत सिंह धीमान के खिलाफ नारेबाजी की। लोक इंसाफ पार्टी के महासचिव जसवंत सिंह गज्जन माजरा, जिला प्रधान गुरसेवक सिंह ने कहा कि बागड़िया से धुरी और बागड़िया से संगरूर जाने के लिए यह दोनों मुख्य सड़कें हैं, जो पूरी तरह टूट चुकी हैं। टूटी हुई सड़क के कारण लूट की वारदातें भी हो रही हैं और कई बार एक्सीडेंट भी हो चुके हैं। अमरगढ़ के आसपास के गांवों के लोगों को संगरूर और धुरी जाने के लिए 10 से 15 किलोमीटर ज्यादा सफर करके मलेरकोटला में से होकर जाना पड़ रहा है और रास्ते में 2 टोल प्लाजा पर भी जेब खर्च करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने सडक़ों पर जल्द ध्यान नहीं दिया तो बड़ा संघर्ष शुरू किया जाएगा। मालेरकोटला पटियाला रोड को जाम किया जाएगा। इस मौके पर प्रभजोत सिंह, परमजीत सिंह, दरबार सिंह, कुलविंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, नरेंद्र सिंह, राणा बागड़िया, सतपाल सिंह, मोहन सिंह, दर्शन सिंह, गुरतेज सिंह माैजूद रहे।

अमरगढ़ में बागड़िया सड़क पर धरना लगाकर प्रदर्शन करते लोग।
खबरें और भी हैं...