शिअद हलका इंचार्ज ने नवनियुक्त सर्कल प्रधान किए सम्मानित
भवानीगढ | शिरोमणि अकाली दल के हलका इंचार्ज व पूर्व विधायक बाबू प्रकाश चंद गर्ग की ओर से पार्टी के नए बनाए सर्कल प्रधानों को सम्मानित किया गया।इस मौके बाबू प्रकाश चंद गर्ग ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल (बादल) को और मजबूत करने के लिए सर्कल प्रधान नियुक्त किए गए हैं, ताकि बूथ स्तर पर बढ़िया तरीके से काम किया जा सके। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रधान सुखबीर बादल द्वारा की गई रैलियों से पार्टी नेताओं और वर्करों में भारी उत्साह पाया जा रहा है और हर वर्कर पार्टी को मजबूत करने के लिए दिन रात मेहनत करने में जुट गया है। इस दौरान नवनियुक्त सर्कल प्रधान रूपिंदर सिंह रंधावा और रवजिंदर सिंह काकड़ा को सम्मानित किया गया।