पंचदेव मंदिर से संध्या फेरी निकाली
दिव्य ज्योति संस्थान की तरफ से श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 मार्च से 28 मार्च तक अरुण मेमोरियल कम्युनिटी एंड कल्चर सेंटर सामने ट्राइडेंट कांप्लेक्स में किया जा रहा है। श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान के उपलक्ष्य में संध्या फेरी का आयोजन किया जा रहा है, जिसके चलते आज की संध्या फेरी का आरंभ पंचदेव मंदिर श्री नित्यानंद संयास आश्रम ट्रस्ट लक्की कॉलोनी बरनाला से हुआ। मंदिर से संध्या फेरी की शुरुआत करते हुए पूरे लक्खी कॉलोनी में से होती हुई वापस पंचदेव मंदिर में समाप्त हुई, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। संध्या फेरी में कीर्तन संकीर्तन का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रदीप मित्तल, सुरेंद्र मोहन, पीडी शर्मा, नवीन, मनीष, मोहन लाल, तरसेम, राकेश मित्तल, अशोक कुमार, रमेश मौजूद रहे।