संगरूर केमिस्ट एसोसिएशन ने गर्मी की छुट्टियों का किया एलान
केमिस्ट एसोसिएशन का छमाही इजलास क्लासिक होटल में हुआ। इस दौरान सरपरस्त सरजीवन जिंदल, नरेश जिंदल, डॉ. प्रताप सिंह धालीवाल, डॉ. एलडी छाबडा, कृष्ण लाल विशेष तौर पर उपस्थित रहे। इस दौरान केमिस्टों को आने वाली समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। प्रधान प्रेम चंद गर्ग ने एसोसिएशन की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गर्मियों की छुट्टियों के तहत 19, 20 और 21 जून को नाभा गेट और सुनामी गेट की केमिस्ट दुकानें और 26,27 व 28 जून को पटियाला गेट व धूरी गेट की दुकानें बंद रहेंगी। उन्होंने कहा कि यदि कोई विभाग सही काम कर रहे केमिस्ट के साथ धक्का करता है तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान सभी केमिस्टों को मेंबरशिप सर्टिफिकेट और पहचान पत्र बांटे गए। इस मौके पर पंकज गुप्ता, डॉ. प्रताप सिंह, सरजीवन जिंदल, डॉ. दविंदर वर्मा, नंद लाल ग्रोवर, जोली सिंगला, जतिंदर बंटी, रघुवीर चंद, पूर्ण चंद अरोड़ा, मोहित चौधरी, चंद्र प्रकाश, कमलजीत सिंह, नितेश कुमार, मनोज कुमार, आदेश कुमार मौजूद रहे।