छात्रों के लिए स्कॉलरशिप टेस्ट 15 और 22 मार्च को
कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल की ओर से पहली से 9वीं कक्षा के छात्रों के लिए 15 और 22 मार्च को स्कॉलरशिप टैस्ट लिया जा रहा है। इस संबंधी जानकारी देते स्कूल प्रिंसिपल रवि सिंह परमार ने बताया कि 11वीं कक्षा के छात्रों के लिए 22 और 29 मार्च को स्कॉलरशिप टैस्ट होगा। इसके अलावा स्पोर्टस और कल्चरल एक्टिविटी 15 और 22 मार्च को होगी। उन्होंने कहा कि टैस्ट में विभिन्न भाग बनाए जाएं, ताकि विभिन्न क्षेत्रों में महारत रखने वाले छात्र लाभ ले सकें। इसमें पहली श्रेणी खेलों की होगी, दूसरी पढ़ाई में महारत रखने वाले, तीसरी भाषा योग्यता और चौथी सभ्याचारक विषय में महारत रखने वाले छात्रों के लिए होगी। इस मौके स्कूल के चेयरमैन शिव आर्य ने बताया कि स्कूल मैनेजमेंट का मुख्य उद्देश्य हर वर्ग के छात्रों को पढाई में उत्साहित करना है। जिसके लिए स्कॉलरशिप शुरू की गई है। इस दौरान स्कॉलरशिप प्रोग्राम सबंधी एक पंफलेट भी रिलीज किया गया।
कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में पंफ्लेट रिलीज करतीं अध्यापिकाएं।