पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

खड़े ट्रक में टकराने से स्कूटी सवार की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सड़क किनारे खड़े ट्रक में स्कूटी के टकरा जाने के कारण स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संगरूर निवासी बलविंदर सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसका साला जसप्रीत सिंह बुधवार को उन्हें मिलने के लिए संगरूर आया हुआ था। शाम को वह अपनी स्कूटी पर सवार होकर अपने घर सुनाम वापस जा रहा था। उसके पीछे-पीछे वह अपनी कार में निजी काम के लिए तुंगा को जा रहा था। जब वह पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो इस दौरान सड़क किनारे एक ट्रक खड़ा था। अंधेरा और बरसात हो जाने के कारण जसप्रीत सिंह की स्कूटी ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर ट्रक लेकर मौके से भाग गया। वह जसप्रीत सिंह को सिविल अस्पताल लेकर आ गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बलविंदर सिंह के बयान पर थाना सदर संगरूर में अज्ञात ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

खबरें और भी हैं...