पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एसडीएम ने विभागों के अधिकारियों से की बैठक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मालेरकोटला|एसडीएम विक्रमजीत सिंह पांथे की ओर से मालेरकोटला शहर में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक दौरान अधिकारियों को चेतावनी दी गई कि किसी भी विकास कार्य में लापरवाही बर्दाशत नहीं की जाएगी और विकास कार्यों को समय पर पूरा करना यकीनी बनाया जाए। एसडीएम विक्रमजीत सिंह पांथ ने बताया कि कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना द्वारा हलके में बड़ी ईदगाह के नजदीक कम्यूनिटी सेंटर के लिए जगह खरीदने, खटीक बरादरी के लिए मालेरकोटला में कम्यूनिटी सेंटर के निर्माण, मोहल्ला बठिंडिया में कम्यूनिटी सेंटर के निर्माण के लिए फंड मुहैया करवाए गए है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा अर्बन इन्वायरमेंट प्रोग्राम के तहत मालेरकोटला शहर के लिए 12 करोड़ और स्मार्ट विलेज के तहत मालेरकोटला सब डिवीजन के विभिन्न गांवो के लिए 13 करोड़ रुपए की ग्रांट भेजी गई है। उन्होंने नगर कौंसिल ईओ को हिदायत दी कि विकास कार्यों को समय पर मुकम्मल करने के लिए तुरंत कारवाई अमल में लाई जाए। स्मार्ट विलेज के तहत मालेरकोटला में सिलैक्ट किए गए गांवो की सूची डीसी को भेज दी गई है।
खबरें और भी हैं...