एसडीएम ने दौरा कर हटवाए अवैध कब्जे
एसडीएम लतीफ अहमद द्वारा पुलिस व नगर कौंसिल के कर्मचारियों के सहयोग से शहर के विभिन्न बाजारों में किए गए अस्थाई नाजायज कब्जों को हटवाने के लिए मुहिम शुरु की गई। एसडीएम लतीफ अहमद की ओर से एसएचओ सिटी धूरी आदित्य (आईपीएस) और नगर कौंसिल मुलाजिमों के साथ शहर का पैदल दौरा करते हुए दुकानदारों को अपनी दुकानों के बाहर रखा सामान अपनी दुकानों की हद में रखने की अपील की। चेतावनी दी गई कि भविष्य में ऐसे अस्थाई नाजायज कब्जे करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके एसडीएम लतीफ अहमद ने कहा कि लंबे समय से उन्हें लोगों की शिकायतें मिल रही थी कि शहर के बाजारों में हुए अस्थाई नाजायज कब्जों और गलत तरीके से बाजार के अंदर खड़े रहने वाले वाहनों के कारण आवजाई की समस्या का सामना करना पड़ता है। जिसे देखते हुए प्रशासन को ऐसे नाजायज कब्जे हटवाने के लिए कड़ा रूख अपनाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि दुकानदारों को अपने तौर पर ही लोगों के दरपेश आ रही मुश्किलों को देखते हुए अपनी हद में रहने की आदत डालनी चाहिए।
धूरी में बाजारों से नाजायज कब्जे हटवाते एसडीएम लतीफ अहमद व अन्य।