पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एसडीएम ने ओट क्लीनिक का दौरा किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मालेरकोटला|एसडीएम विक्रमजीत सिंह पांथे की ओर से सब डिवीजन अस्पताल में स्थित ओट केंद्र का दौरा किया गया। इस दौरान उन्होंने ओट केंद्र में अपना इलाज करवाने आए मरीजों के साथ बात भी की। इस मौके विक्रमजीत सिंह पांथे ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा खोले गए ओट क्लीनिकों में तैनात डॉक्टर न सिर्फ मरीजों को नशों की दलदल से बाहर निकालते हैं, बल्कि नशा छोड़ने के बाद उन्हें बेहतर जिंदगी व्यतीत करने सबंधी भी मानसिक तौर पर तैयार करते हैं, ताकि नशा छोड़कर जाने वाला व्यक्ति दोबारा नशों को दलदल में न फंसे। उन्होंने लोगों को अपील की कि यदि उनके ध्यान में कोई ऐसा व्यक्ति है जो नशों की दलदल में फंसा हुआ है उसे ओट क्लीनिक में अपना इलाज करवाने के लिए प्रेरित किया जाए।
खबरें और भी हैं...