सेहत और कॅरियर गाइडेंस संबंधी सेमिनार आयोजित
बरनाला|सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल चीमा-जोधपुर में 6वीं से 9वीं क्लास की छात्राओं के लिए सेहत और कॅरियर गाइडेंस संबंधित सेमिनार लगाया गया। प्रिंसिपल अनिल कुमार ने छात्राओं को संबोधित करते हुए लड़कियों की पढ़ाई की जरूरत पर जोर दिया। सेमिनार में सेहत विभाग की तरफ से सिमरत कौर सेहत अधिकारी, सुखविन्दर कौर आशा वर्कर, शिक्षा विभाग के अमिन्दर कौर, गुरमीत कौर, पूनम शर्मा, आर्यभट्ट काॅलेज के प्रोफेसर मनीषा और सुनीता रानी ने छात्राओं को जहां सेहत के विषय संबंधित जानकारी दी। वहीं पढ़ाई के लिए अधिक से अधिक समय देने के लिए भी प्रेरित किया। शारीरिक स्वच्छता की जरूरत विषय पर छात्राओं ने सवालों के जवाब भी दिए। इस मौके पर सेहत विभाग अधिकारी हरजिन्दर सिंह और सुखविन्दर सिंह की तरफ से कोरोना वायरस से बचाव के तरीकों के बारे भी जानकारी दी गई। सरकारी स्कूल मूम के प्रिंसिपल हरीश कुमार की तरफ से छात्राओं को विज्ञान विषय में कॅरियर के लिए प्रेरित किया। कॅरियर गाइडेंस अध्यापक जतिन्दर जोशी की तरफ से छात्राओं को कम्प्यूटर में कॅरियर विषय संबंधित जानकारी दी गई। स्कूल की तरफ से इस मौके छात्राओं को रिफ्रेशमेंट भी दी गई।