पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आर्यभट्ट स्कूल में सीनियरविंग का नतीजा किया घोषित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आर्यभट्ट इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सीनियर विंग का नतीजा घोषित किया गया। इस मौके पर पेरेंट्स टीचर मीटिंग का भी आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए शशिकांत मिश्रा का कोऑर्डिनेटर जैसमिन पुरी ने बताया इस आयोजन में बच्चों की फाइनल परीक्षाओं का नतीजा घोषित किया गया। जिसमें कक्षा में पहले दूसरे व तीसरे स्थान पर रहने वाले छात्रों को मेडल व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। प्रत्येक कक्षा में से स्टूडेंट ऑफ द ईयर भी निकाला गया। पेरेंट्स मीटिंग के लिए स्कूल का वातावरण अच्छा बनाया गया। जिसमें अभिभावकों को बच्चों की साल भर की कारगुजारी के बारे में जानकारी दी गई।

खबरें और भी हैं...