सफाई मजदूर ने मांगों को लेकर कौंसिल दफ्तर पर की नारेबाजी
सफाई मजदूर यूनियन लहरागागा के कर्मचारियों ने कामरेड महिंदर सिंह बागी की अगुवाई में नगर कौंसिल दफ्तर के सामने धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने नगर कौंसिल के खिलाफ नारेबाजी की। यू्नियन प्रधान सुरेश कुमार और सुखविंदर सिंह ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि सफाई कमीशन पंजाब के चेयरमैन गेजा राम और कौंसिल के ईओ की अगुवाई में 21 फरवरी को चार सदस्यीय कमेटी ने फैसला लिया था कि नगर पालिका में ठेकेदारी सिस्टम को बंद करके सीधी भर्ती की जाएगी मगर नगर कौंसिल ने 15 और कर्मचारी भर्ती करने की बजाए 8 कर्मचारियों को छंटनी की प्रक्रिया तेज कर दी है। उन्होंने कहा कि सफाई सेवकों की मांगों को जानबूझ कर लटकाया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान सुखविंदर सिंह, मक्खन सिंह, दर्शन सिंह, कृष्ण सिंह, निर्मला देवी, राजिंदर कौर, करनैल सिंह शामिल थे।
लहरागागा में धरने के दौरान नारेबाजी करते सफाई मजदूर।