सीनियर सिटीजन का एक दिवसीय धार्मिक टूर लगवाया
सीनियर सिटीजन भलाई संस्था के 35 सदस्यों का एक दिवसीय धार्मिक टूर प्रधान सुरेश कुमार की अगुआई में ले जाया गया। ऋषि पब्लिक स्कूल के एमडी विनोद कुमार द्वारा भेजी स्कूल बस में संस्था के सदस्य तख्त दमदमा साहिब और प्राचीन मंदिर महसरखाना के दर्शनों के लिए रवाना हुए। प्रेस सचिव ओपी अरोडा ने बताया कि यात्रा में 20 पुरुष और 15 महिलाएं शामिल हुए। जहां पर सभी ने धार्मिक स्थानों पर माथा टेका और उनके इतिहास की जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर प्रकाश सचेदवा, ऊषा रानी, मघ्घर सिंह, शांति हंस, प्रोमिला गुप्ता, कंवलजीत सिंह, जसपाल कौर, कौशल्य देवी, रमेश कुमारी, विजय सिंह, राघव, उर्मिला देवी, सुनीता रानी आदि उपस्थित थे।