पशु चोरी मामले में धरना 14 को
लौंगोवाल|एक्शन कमेटी लौंगोवाल की बैठक रविदास मंदिर पत्ती झाडो में हुई, जिसमें पशु चोरी के मसले को लेकर 14 मार्च को थाना लौंगोवाल के समक्ष धरना देने का फैसला किया गया। इस मौके किरती किसान यूनियन के इकाई प्रधान दरबारा सिंह ने कहा कि क्षेत्र में पशुओं की चोरी लगातार हो रही है। पशु चोर गिरोह इलाके में पूरी तरह से सरगर्म है, परंतु पुलिस की ढीली कार्यगुजारी के कारण अभी तक एक भी चोर को काबू नहीं किया जा सका है और न ही चोरी हुए पशुओं के बारे में कुछ पता चला है।