- Hindi News
- National
- Sangrur News Student Amandeep Kaur Got Reward For Bravery Cm Sends Check Of Two Lakh Rupees
छात्रा अमनदीप कौर की बहादुरी काे मिला इनाम, सीएम ने भेजा दो लाख रुपए का चेक
लौंगोवाल स्कूल वैन हादसे में बचाई थी 4 बच्चों की जान
संगरूर| लौंगोवाल में स्कूल वैन को आग लगने के हादसे के दौरान बहादुरी से 4 बच्चों की जान बचाने वाले छात्रा अमनदीप कौर को सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा पढ़ाई के लिए 2 लाख रुपए का चेक भेजा गया है। शुक्रवार को जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में डीसी घनश्याम थोरी द्वारा सीनियर कांग्रेसी नेत्री दामन थिंद बाजवा और गांववासियों की मौजूदगी में अमनदीप कौर को उक्त चेक सौंपा गया। उन्होंने छात्रा के साहस की सरहाना की और बताया कि सीएम द्वारा छात्रा की हौसला अफजाई के लिए यह चेक भेजा गया है। ताकि अमनदीप कौर के हौसले में बढ़ाेतरी हो सके।