वजीफा परीक्षा में सुखमनप्रीत कौर प्रथम
पोस्ट ग्रेजुएट एजुकेशनल सोसायटी लहरागागा द्वारा चलाए जा रहे डॉ. देव राज डीएवी पब्लिक स्कूल लहरागागा की ओर से ली गई वजीफा परीक्षा-2020 के नतीजों का ऐलान कर दिया गया है। जिसके तहत परीक्षा में स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित करने के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। स्कूल के एमडी प्रवीन खोखर ने जानकारी देते बताया कि स्कूल के संस्थापक डॉ. देव राज मैमोरियल वजीफा परीक्षा के सेकेंडरी वर्ग में सुखमनप्रीत कौर ने पहला, अमनदीप कौर ने दूसरा और नैना रानी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। माता स्वीत्री देवी मैमोरियल वजीफा परीक्षा प्राइमरी वर्ग में जसवीर कौर ने पहला, अवनीजोत सिंह ने दूसरा और जशनवीर कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्कूल के मार्ग दर्शक डॉ. दर्शन यादगारी वजीफा परीक्षा मिडल वर्ग में कोमलप्रीत सिंह ने पहला, कनिका रानी ने दूसरा और सिमरजीत कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को स्कूल प्रधान उर्मिला रानी, उप प्रधान लक्की खोखर, पीएनबी बैंक के मैनेजर दुष्यंत कुमार, मार्केट कमेटी लहरागागा के पूर्व चेयरमैन गुरसंत भूटाल ने छात्रों को ईनाम देकर सम्मानित किया।