- Hindi News
- National
- Barnala News Taya And Nephew Beaten After Entering The House Filed A Complaint On 7 People
घर में घुसकर ताया-भतीजे की पीटा, 7 लोगों पर पर्चा दर्ज
बरनाला | गांव चूंघां में घर में घुस कर ताया-भतीजे की मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने 2 व्यक्तियों सहित 4/5 अज्ञात लोगों पर पर्चा दर्ज किया है। थानेदार मलकीत सिंह ने बताया कि हरदीप सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी चूंघां ने बयान दिया कि होली के दिन वह और उसका ताया घर में बातें कर रहे थे। दोपहर करीब साढ़े 3 बजे जसप्रीत सिंह और लवप्रीत सिंह के साथ 4/5 अन्य व्यक्ति तेजधार हथियार लेकर घर में दाखिल हुए। उक्त लोगों ने उनके साथ और ताया अवतार सिंह की मारपीट की। पिता प्रीतम सिंह और दादा निर्मल सिंह को उक्त व्यक्तियों से छुड़वाया। लोग घर में पहुंचे तो हमलावर धमकियां देते भाग गए। थानेदार कमलजीत सिंह ने बताया कि हरदीप सिंह के बयान पर लवप्रीत सिंह पुत्र जगदेव सिंह, जसप्रीत सिंह पुत्र निर्मल सिंह निवासी चूंघां सहित 4/5 अज्ञात व्यक्तियों पर पर्चा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।