- Hindi News
- National
- Sangrur News The Accused Including The Moving Furnace Of Liquor Controlled By Raiding At Home
घर पर रेड कर शराब की चलती भट्टी सहित आरोपी को किया काबू
बरनाला | शराब की चलती हुई भट्टी पर रेड करके पुलिस ने एक आरोपी को काबू किया है। थानेदार के रंजीत सिंह ने बताया कि गांव चीमा के निवासी नछत्तर सिंह पर पुलिस ने रेड़ की। वह पुलिस पार्टी के साथ गश्त कर रहे थे तो उन्हें सूचना मिली कि आरोपी अपने घर में नाजायज तौर पर शराब की भट्ठी लगाकर शराब निकालता है और बेचता है। जिससे लोगों की जान को खतरा है और सरकारी खजाने को भी चूना लगता है। उन्होंने रेड की और वहां से 35 लीटर बरामद की। एक शराब की चलती हुई भट्टी पकड़ी पुलिस ने आरोपी को काबू करके अगली कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।