पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

साइकलिंग क्लब ने 15 किमी. साइकिल चलाकर मनाई होली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली के पर्व पर संगरूर साइकलिंग क्लब के सदस्यों की ओर से कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल के सहयोग से 15 किलोमीटर साइकिल चलाकर लोगों को नशों से दूर रहकर मिलजुल कर त्योहार मनाने का संदेश दिया। इस दौरान क्लब सदस्यों ने शहर के बाजार में राइड कर लोगों को तंदरुस्त सेहत के लिए साइकिल को अपने जीवन में शामिल करने की अपील भी की। क्लब प्रतिनिधी एडवोकेट कमल आनंद, दलीप मिश्रा और मोहिंदर शर्मा ने बताया कि क्लब सदस्य पिछले 4 वर्ष से साइकिल राइड कर रहे हैं। इस दौरान क्लब के सदस्य 200 किलोमीटर से भी अधिक राइड की प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके हैं। उन्होंने कहा कि क्लब सदस्य विभिन्न त्योहारों पर इसी तरह राइड कर लोगों को तंदरुस्त सेहत, आपसी एकता, क्लीन सिटी और ग्रीन सिटी का संदेश भी देते हैं। उन्होंने बताया कि अब संगरूर साइकलिंग क्लब की ओर से
महिला सदस्यों के लिए भी एक विंग बनाया जाएगा, ताकि महिलाओं को राइड का हिस्सा बनाया जा सके। इस मौके पर निशांत शर्मा, विशाल गर्ग, अमनदीप सिंह, हन्नी सेखों, कमल मान, कनवल वर्मा आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...