- Hindi News
- National
- Barnala News The Market In Barnala Was Deserted 12 Crore Business Will Be Affected
बरनाला में बाजार हुए बेजार, 12 करोड़ के कारोबार पर पड़ेगा असर
स्कूल-कॉलेजों को बंद न करने पर होगी कार्रवाई : शिक्षा विभाग
प्रदेश सरकार के आदेश पर जिम, सिनेमा हाल, थियेटर, पुल, क्लब आदि को बंद कर दिया गया। कोरोनावायरस के फैलने के डर से प्रशासन ने प्रदेश सरकार के आदेश को लागू कर दिया है, जिससे व्यापार पर बुरा असर पड़ेगा। शहर के तमाम जिम आदि सुबह बंद रहे। जिला प्रशासन व पुलिस ने शहर के सिनेमा हाल को भी बंद करवा दिया, जो एडवांस बुकिंग थीं, उन्हें कैंसिल कर दिया गया। ये आदेश शुक्रवार रात को लागू किए गए। इससे पहले शुक्रवार शाम को स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए थे। कोरोना के कारण जहां एक तरफ सरकार किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहती। वहीं कोरोना के डर का असर बाजार में पूरी तरह से देखने को मिला। शनिवार की शाम सबसे व्यस्त समय होता है। लेकिन शाम के समय बाजार से रौनक पूरी तरह से गायब थी। इधर, स्कूलों में क्लासें तो नहीं लग रही हैं। वहीं सालाना परीक्षा पर सरकार की तरफ से पाबंदी नहीं लगाई गई है। स्कूल पहले से तय डेटशीट के हिसाब से चल रहे हैं।
संगरूर सिविल अस्पताल में दाखिल संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव
संगरूर|शहर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाए गए कोरोनावायरस के दो संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने से प्रशासन के साथ-साथ लोगों ने राहत की सांस ली है। उनमें से एक को तो छुट्टी भी दे दी गई है जबकि एक को अभी भी आइसोलेशन वार्ड में नजर में रखा जा रहा है। उधर, शिक्षा विभाग ने स्कूल और कॉलेजों को बंद न करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी भी जारी कर दी है। शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने समूह सरकारी, अर्द्ध सरकारी और प्राइवेट स्कूल की मैनेजमेंट कमेटियों को निर्देश जारी किए हैं कि 31 मार्च तक स्कूलों में पेपर के बिना किसी भी छात्र का न बुलाया जाए। यदि किसी भी स्कूल द्वारा नियमों का उल्लंघना किया गया तो संबंधित मैनेजमेंट के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई वाली पंजाब सरकार द्वारा कोरोना वायरस को गंभीरता के साथ लिया जा रहा है और इसे फैलने से रोकने के लिए जरूरी प्रबंध किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जरूरी प्रबंधों की जांच के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों को नियमित तौर पर स्कूलों की जांच करने की भी हिदायत की गई है।
एक साल में होता है 50 करोड़ का जीएसटी कलेक्शन|एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग के सीनियर अधिकारी अनीश कुमार ने बताया कि 1 साल में शहर से करीब 50 करोड़ का जीएसटी कलेक्शन है। अगर हम इसे एवरेज मान ले तो हर हर साल करीब 500 करोड़ की सेल होती है। एक एवरेज अनुसार बरनाला में हर रोज 10 से 12 करोड़ की सेल है। जिस पर प्रभाव पड़ेगा तो यह लगभग आधी भी हो सकती है।
अफवाहों से रहें सावधान, संदिग्ध हो तो सिविल अस्पताल आएं : एसएमओ
सिविल अस्पातल बरनाला के एसएमओ ज्योति कौशल ने कहा कि अफवाहों से पूरी तरह से दूर रहें। अगर किसी को छीक, खांसी, बुखार आदि कि शिकायत लगती है तो तुरंत सिविल अस्पातल में संपर्क करें।
दसवीं की परीक्षा 17 से, 12वीं के कई पेपर बाकी|कोरोनावायरस से बच्चों के बचाने के लिए सरकार ने स्कूलों को बंद रखने का एलान किया है। लेकिन परीक्षा को लेकर सरकार ने अभी कुछ साफ नहीं किया है। पीएसईबी की दसवीं की परीक्षा 17 मार्च से शुरू होगी। इसमें पहला पेपर पंजाबी का होगा। ये परीक्षा लगभग एक महीने तक चलेगी। इसी तरह से 16 मार्च को 12वीं पब्लिक एडमिन का पेपर है। यह पेपर भी 15 दिनों तक चलेंगे। अभिभावकों को बच्चों का डर सता रहा है।
सदर बाजार में शनिवार शाम को रौनक पूरी तरह से गायब थी।