पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • AMARGARH News The Roof Of The House Collapsed Due To Lightning In Mahourana Village Cracks Lying In Two Rooms

माहौराणा गांव में बिजली गिरने से घर की छत गिरी, दो कमरों में पड़ीं दरारें,

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शनिवार सुबह 8 बजे से शुरू हुई तेज बारिश के दौरान आसमानी बिजली गिरने से गांव माहोराणा में मजदूरी करने वाले बाजीगर बिरादरी से संबंधित एक विधवा औरत के घर की छत गिरने से उसका करीब 2 से ढाई लाख रुपए तक का नुकसान हो गया। इस हादसे में पारिवारिक मेंबरों का बचाव रह गया। शनिवार को गांव माहोराणा में रहने वाली विधवा स्वर्ण कौर के पुत्र मक्खन सिंह ने बताया वह और उसकी माता स्वर्ण कौर दूसरे कमरे में बैठे थे। उसकी प|ी दो छोटी बेटियां और एक 5 साल का बेटा उस समय घर से बाहर गए हुए थे। अचानक तेज धमाके से दोपहर 1 बजे के करीब घर में आसमानी बिजली गिरी और एक कमरे की छत को चीरती हुई कमरे के अंदर पड़े मोटरसाइकिल कूलर पेटी और घरेलू सामान को तहस-नहस कर दिया और दो कमरों में दरारें भी पड़ गई हैं। जिससे उनका दो से ढाई लाख रुपए का नुकसान हुआ है। मौके पर पहुंचे सरपंच शिखा के पति जगजीवन सिंह और पंचायत मेंबरों ने बताया कि बाजीगर बस्ती से संबंधित यह परिवार मजदूरी कर अपनी गुजर-बसर कर रहा है। बिजली गिरने से घर रहने लायक नहीं बचा है, उन्होंने सरकार से मदद के लिए गुहार लगाई है। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार नरिंदर पाल सिंह वड़ैच मालेरकोटला और पटवारी गुरिंदर सिंह ने पारिवारिक मेंबरों का हाल जाना और कहा कि हुए नुकसान की रिपोर्ट बनाकर डीसी संगरूर को भेजी जाएगी और पारिवारिक को मदद का भरोसा दिया।

खबरें और भी हैं...