- Hindi News
- National
- Lehragaga News The School Department Pulled Out A Notice Of Closure For Running Without Recognition
मान्यता के बिना चलाया जा रहा था स्कूलविभाग ने बंद करने का निकाला नोटिस
लौंगोवाल वैन हादसे में चार बच्चों की मौत के बाद जिला प्रशासन ने गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों पर नकेल कसनी शुरू कर दी है। जिसके तहत लहरागागा के निजी स्कूल को बंद करने का नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब मांगा गया है। लहरागागा निवासी हैप्पी सिंह ने बताया कि उन्होंने सितंबर 2019 में इस स्कूल की मान्यता संबंधी विभाग को शिकायत दी थी, क्योंकि स्कूल नियमों पर खरा नहीं उतर रहा है। बिना मान्यता के ही स्कूल चल रहा था। हालांकि स्कूल प्रबंधक ने नकली दस्तावेज लगाकर मान्यता प्राप्त करने की कोशिश की, परंतु कामयाब नहीं हो सका। इस जगह पर पहले भुटाल पब्लिक स्कूल था। कई वर्ष पहले यह स्कूल यहां से तबदील हो गया, परंतु व्यक्ति ने इस जगह पर गुरु नानक अकादमी भुटालकलां खोलकर बच्चों का दाखिला करना शुरू कर दिया। एसडीएम लतीफ अहमद ने बताया कि उनके पास स्कूल की मान्यता न होने की शिकायत आई थी। जिसके बाद स्कूल को अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया था। स्कूल प्रबंधकों द्वारा पेश किए गए दस्तावेज गलत व झूठे निकले। जिसके बाद लीज को लेकर मामले की सुनवाई हो रही थी। पुरे मामले की जांच करने के बाद विभाग ने स्कूल मालिक को स्कूल बंद करने का नोटिस भेज दिया। स्कूल मालिक को अपना पक्ष रखने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। उसके बाद स्कूल को पूर्ण तौर पर बंद कर दिया जाएगा। स्कूल में पढ़ते 300 बच्चों की शिक्षा का किसी भी तरह का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा।