पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • AMARGARH News The Social Reform Welfare Committee Supported The Protest Of The Lok Insaaf Party

समाज सुधार वेलफेयर कमेटी ने किया लोक इंसाफ पार्टी के लगने वाले धरने का समर्थन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

समाज सुधार वेलफेयर कमेटी की बैठक प्रधान हरि सिंह की देखरेख में गुरुद्वारा साहब सिंह सभा अमरगढ़ में हुई। बैठक की जानकारी देते हरी सिंह ने बताया कि बैठक में आवारा पशुओं की बढ़ रही समस्या का हल करवाने की मांग और केंद्र सरकार की तरफ से धर्म आधारित देश को बांटने की की जा रही सियासत के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया गया। इसके अलावा बगडय़िा से धुरी और बागड़िया से छीटा वाला 2 सड़काें की बेहद खस्ता हालत को देखते हुए लोक इंसाफ पार्टी की तरफ से 13 मार्च शुक्रवार को बागडिया में लगाए जा रहे धरने को समर्थन देने का आह्वान भी किया। इस मौके लोक इंसाफ पार्टी के जनरल सचिव और हलका इंचार्ज प्रोफेसर जसवंत सिंह गज्जन माजरा ने बताया कि दोनों सड़काें की हालत इतनी ज्यादा खराब हो चुकी है बागड़िया से धुरी और संगरूर जाने वाले राहगीरों को टूट चुकी सड़क के कारण खतरे का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर सुखजिंदर सिंह बाजवा, गुरतेज सिंह, जगजीत सिंह, चरणजीत सिंह, हरनेक सिंह, परमजीत सिंह, हरदयाल सिंह उपस्थित थे।

अमरगढ़ में बैठक के दौरान समाज सुधार वेलफेयर कमेटी के सदस्य।
खबरें और भी हैं...