- Hindi News
- National
- Sangrur News Three Members Of Motorcycle Thief Gang Overcame Four Bikes Recovered
मोटरसाइकिल चोर गिरोह के तीन सदस्य काबू, चार बाइक बरामद
पुुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने के आदी तीन आरोपियों को काबू कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। आरोपियों से संगरूर व धूरी से चोरी किए गए 4 मोटरसाइकिलों को बरामद कर लिया गया है। इसके अलावा दो मोटरसाइकिल चीमां और बरनाला पुलिस थाने में बंद है। डीएसपी डी मोहित अग्रवाल ने बताया कि सीआईए स्टाफ बहादुर सिंह वाला की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि गुरविंदर सिंह निवासी खेड़ी कलां, बेअंत सिंह व अमरिन्द्र सिंह निवासी शेरों मोटरसाइकिल चोरी की कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर तीन आरोपियों को चोरी के 4 मोटरसाइकिल समेत काबू कर लिया गया। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियों ने यह मोटरसाइकिल संगरूर व धूरी से चोरी किए थे। आरोपियों की ओर से चोरी किया गया एक मोटरसाइकिल एनडीपीसी एक्ट में थाना चीमां और एक मोटरसाइकिल मोटर व्हीकल एक्ट में थाना सिटी बरनाला में बंद है। मामले में आरोपियों के एक साथी सुखा सिंह निवासी खेड़ी कलां को भी नामजद किया गया है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए भी छापामारी की जा रही है।
संगरूर में मामले संबंधी जानकारी देते डीएसपी मोहित अग्रवाल।