हादसों में दो की मौत
संगरूर|गांव नमोल निवासी मनदीप सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह अपने चाचा रणजीत सिंह को पैसे देने के लिए संगरूर आया था। उसका चाचा ट्रक लेकर संगरूर में होटल के पास खड़ा था। चाचा के पास पहुंचा तो कुछ देर बात करने के बाद चाचा ने उसे कहा कि वह पानी लेकर आता है। जब चाचा सड़क पार करने लगे तो इस दौरान सुनाम साइड से आती एक तेज रफ्तार कार ने लापरवाही के साथ चाचा को टक्कर मार दी अाैर फरार हो गया। जिस कारण चाचा घायल हो गया। जिसके बाद वह चाचा को सिविल अस्पताल संगरूर में ले आए। जहां से प्राथमिक सहायता देने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें पीजीआई रैफर कर दिया। जहां पर चाचा की मौत हो गई। पुलिस ने थाना सिटी-1 संगरूर में अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, भवानीगढ़ निवासी गुरपाल सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह और उसका भाई जसविंदर सिंह मोटरसाइकिल पर सवार होकर गाव घाबदां को जा रहे थे। अज्ञात ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। जिस कारण भाई जसविंदर सिंह बुरी तरह से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में जसविंदर सिंह की मौत हो गई।