- Hindi News
- National
- Sangrur News Unemployed Teachers Will Surround Cm Moti Mahal On March 11
बेरोजगार अध्यापक 11 मार्च को सीएम के मोती महल का करेंगे घेराव
8 सितंबर से पक्का मोर्चा लगाकर बैठे टैट के पास बेरोजगार बीएड अध्यापकों ने 11 मार्च को मोती महल का घेराव करने का ऐलान किया है। राज्य प्रधान सुखविंदर ढिल्लवां, राज्य कमेटी सदस्य संदीप गिल्ल, हरदम सिंह, गुरजीत खाई, राम प्रकाश ने कहा कि 1 मार्च को संगरूर में शिक्षामंत्री विजयइंदर सिंगला की कोठी के घेराव के दौरान संगरूर प्रशासन ने 4 मार्च को सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ बैठक करवाने का भरोसा देकर धरना उठवाया था, परंतु बाद में मीटिंग के लिए सीएम दफ्तर से समय नहीं मिल सका। जिस कारण बेरोजगार बीएड अध्यापकों में सरकार के खिलाफ रोष है। उन्होंने बताया कि टेट पास बेरोजगार बीएड पिछले 6 महीनों से संगरूर में पक्का मोर्चा लगा कर संघर्ष कर रहे हैं। 5 बार लाठीचार्ज का शिकार हुए हैं। शिक्षा विभाग ने पिछले दिनों पंजाबी की 60, हिंदी की 40 और सामाजिक शिक्षा विषय की 52 असामियों का इश्तिहार जारी करके संबंधित विषयों के हजारों उम्मीदवारों के साथ मजाक किया है। टेस्ट के पास करने के बावजूद नौकरी प्रतीक्षा करते हजारों उम्मीदवार भर्ती के लिए निर्धारित उम्र -सीमा निकल चुकी है और अब आयु सीमा 37 से बढ़ाकर 42 वर्ष करने की मांग कर रहे हैं।
संगरूर में बैठक संबंधी जानकारी देते बेरोजगार बीएड अध्यापक।