- Hindi News
- National
- Sherpur News Use The Development Works Get The Certificates And Dues Of The Fund Deposited In A Week Raja
विकास कार्यों के इस्तेमाल फंड के सर्टिफिकेट व बकाया राशि एक सप्ताह में करवाएं जमा : राजा
संगरूर|जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन रजिंदर सिंह राजा ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ जिला योजना बोर्ड कार्यालय में पहली बैठक की। बैठक में जिले के बीडीपीओ, ईओ, पंचायती राज से संबंधित विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए। बैठक के दौरान राजिंदर सिंह राजा ने पिछले समय के दौरान पंजाब सरकार द्वारा विकास कार्यों के लिए 13 करोड़ 19 लाख 69 हजार रुपए की ग्रांट का हिसाब मांगा। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए की विकास कार्यों के लिए इस्तेमाल किए गए फंड के सर्टिफिकेट व बकाया रहती राशि एक सप्ताह के भीतर जमा करवाई जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए फंड की कोई कमी आने नहीं दी जाएगी। आने वाले दिनों में जिले में चल रहे विकास कार्यों के मौजूदा हालातों व गुणवता की जांच शुरू की जाएगी। लोगों की भलाई के लिए जारी किए गए फंड का दुरुपयोग नहीं होने दिया जाएगा।