- Hindi News
- National
- Barnala News Video Of Mock Drill Viral Rumored To Be Coronavirus Patient In District
मॉक ड्रिल का किया वीडियो वायरल, जिले में कोरोनावायरस के मरीज होने की उड़ी अफवाह
कई देशों में फैली कोरोनावायरस ने लोगों के मन में सहम का माहौल बना रखा है। कोरोनावययरस से निपटने के लिए प्रशासन ने जहां अपनी तरफ से पूरी तैयारी कर ली है। वहीं इस वायरस संबंधी फैल रही अफवाहों ने भी प्रशासन को परेशान कर रखा है। गौरतलब है कि वीरवार काे इस वायरस से बचाव संबंधी लोगों काे जागरूक करने के लिए आस्था काॅलोनी में मॉक ड्रिल की गई। इसमें एक घर में करोना का मरीज दिखाया गया। उसके बाद पुलिस, सिविल प्रशासन, सेहत विभाग के अधिकारी अपनी टीम के साथ पहुंचे। पहले उन्होंने मरीज से बात की। इसके बाद सेहत विभाग की टीम जिनके सभी के मुंह ढके हुए थे। एक विशेष गाड़ी में मरीज को बैठाकर सिविल अस्पातल के विशेष वार्ड में ले गए। इस कार्रवाई की वीडियो एक दिन के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसी तरह की एक माॅकड्रिल तपा में की गई। इसके बाद यह अफवाह फैल गई कि बरनाला में काेरोना के मरीज मिले हैं। करीब 2-3 घंटे बाद सेहत विभाग द्वारा इसकी पुष्टि करने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
सेहत विभाग ने किए पुख्ता इंतजाम : एसएमओ
सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. ज्योति कौशल ने कहा कि बरनाला अस्पताल में संदिग्ध मरीजाें के लिए विशेष वार्ड बनाए गए हैं। जहां मरीजों को केयर के साथ रखा जाता है। अभी तक बरनाला में काेरोनावायरस का एक भी मरीज सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की अफवाह से सावधान रहें। अगर किसी को अफवाह या किसी भी संदिग्ध मरीज के बारे में कोई जानकारी मिलती है तो तुरंत सिविल अस्पताल या जिला प्रशासन के नंबर 01679-244360 पर संपर्क कर सकते हैं। कोई भी अफवाह पर ध्यान न दें और न ही अफवाह फैलाएं।