पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गांव बालद खुर्द की महिला स्वाइन फ्लू पॉजिटिव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भवानीगढ़ | गांव बालद खुर्द में 50 वर्षीय महिला को स्वाइन फ्लू पॉजिटिव है। सेहत विभाग की रिपोर्ट में महिला का स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाए जाने के बाद विभाग की टीम ने महिला के पारिवारिक सदस्यों को भी दवा खिलाई गई है और इससे बचाव के लिए जागरूक किया गया है। सरकारी अस्पताल के एसएमओ डॉ. प्रवीन कुमार ने बताया कि गांव बालद खुर्द की एक महिला को बुखार, खांसी, गला सूखने, सांस लेने में तकलीफ के लक्षण पाए जाने के कारण उसके टेस्ट करवाए गए थे। इसकी रिपोर्ट आने पर स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाया गया। जिस कारण विभाग की टीम ने उसके घर जाकर पारिवारिक सदस्यों को बीमारी से रोकथाम के लिए दवा दी है। उन्होंने कहा कि पीड़ित महिला उपचाराधीन है। नोडल अधिकारी डॉ. उपासना बिंदरा का कहना है कि जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 15 संदिग्ध मरीज सामने आए हैं। जिनमें से 4 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि विभाग ने 2 टीम बनाकर भवानीगढ़ में जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा गांवों के लिए एक-एक टीम बनाकर बीट के हिसाब से 15 दिन बाद लोगों को बीमारियों की रोकथाम के लिए जागरूक किया जाता है।
खबरें और भी हैं...