दुकान से सामान चुराकर भाग रही महिला को पुलिस के हवाले किया
बस स्टैंड रोड पर दुकानदार का सामान उठाने की कोशिश कर भाग रही महिला को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया। साथ ही महिला के पास से नए जूतों के जोड़े बरामद किए। स्थानीय निवासी दुकानदार रोहित कुमार, तरुण कुमार ने बताया कि गलियों से कचरा उठाने या अन्य समान उठाने की आड़ में कुछ चोर प्रवृत्ति की महिलाएं सड़कों पर घूमती रहती हैं। पहले भी इस तरह की महिलाओं को लोगों ने पकड़ा है। बस स्टैंड रोड पर करीब 12 बजे इस तरह की महिला को लोगों ने पकड़ा। जब उसने एक दुकान से सामान उठाने की कोशिश की। जब लोगों ने घेर कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 5 जोड़े जूतों के निकले। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया और लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
महिला को ले जाती हुई पुलिस।