पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

केवीके खेड़ी में मनाया महिला दिवस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी के कृषि विज्ञान केंद्र खेड़ी में सहयोगी निर्देशक (सिखलाई) डॉ. मनदीप सिंह की अगुआई में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस मौके डॉ. मनदीप सिंह ने बताया कि महिला दिवस मनाने का उद्देश्य महिलाओं को बराबर का अधिकार दिलाना है। उन्होंने महिलाओं को पोषण सुरक्षा, पीएयू द्वारा तैयार बॉयो-फोर्टीफाइड अनाज, दाल, तेलबीज, फल व सब्जियों संबंधी जानकारी दी। इस मौके महिलाओं को घर में सब्जियां उगाने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन ताजा सब्जियों व फलों का सेवन करने से शरीर स्वस्थ व बीमारियों से बचा रहता है। डॉ. मोनिका चौधरी ने कार्यक्रम में आई महिलाओं का स्वागत करते हुए उन्हें संतुलित आहार लेने के प्रेरित किया। रतिंदर ने महिलाओं को अपने पैरों पर आत्म निर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम दौरान केंद्र प्रतिनिधियों द्वारा महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।

खबरें और भी हैं...