कर्ज से परेशान मजदूर ने लगाया फंदा, मौत
मूनक | कर्ज से परेशान गांव खोखर कलां के मजदूर ने पंखे से फंदा लगा आत्महत्या कर ली। जानकारी देते हुए किसान यूनियन के बिक्कर सिंह ने बताया कि गांव का रहने वाला हरबंस सिंह (48) लकड़ी का मिस्त्री था। काम की कमी के चलते उसने एक फाइनांस कंपनी से कर्ज लिया हुआ था। उसकी प|ी भी नरेगा मजदूरी का काम करती थी। आर्थिक तंगी के कारण वह कर्ज की किश्ते वापिस करने में असमर्थ थे। जिस कारण हरबंस सिंह मानसिक परेशान रहता था। इसी परेशानी के चलते उसने घर में पंखे से फंदा लगा आत्महत्या कर ली है। उन्होंने मांग की कि पीड़ित परिवार का कर्ज माफ किया जाए और 10 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाए।