बरनाला में मनाया विश्व महिला दिवस
प्रोगेसिव सीनियर सिटीजन सोसायटी व सूर्यवंशी खत्री सभा द्वारा सांझे तौर पर बरनाला क्लब में महिला दिवस मनाया। इस समय सुखविदर सिंह भंडारी, प्यारा लाल, भुवनेश्वर कुमार, बिमला देवी ने महिलाओं को पुरुषों के बराबर सम्मान देने, महिला सशक्तिकरण व भेदभाव दूर करने का आहवान दिया। इस दौरान शिक्षा, सेहत व महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में योगदान देने वाली महिलाएं हमीर कौर, शिखा बांसल, नीरज बाला दानिया, मोनिका गर्ग व बिमला धरनी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कर्म सिंह भंडारी, केवल दास धरनी, वेद प्रकाश, राजिंदर जिदल, सत नरायण, ज्ञान चंद जिदल, अवतार सिंह, तारा चंद चोपड़ा, सतपाल गुप्ता, अशोक भारदवाज, अश्वनी शर्मा, विजय शर्मा आदि उपस्थित थे।