- Hindi News
- National
- Sunam News Youth Commits Suicide Case Against Three People Including Wife
नौजवान ने फंदा लगा खुदकुशी की, पत्नी समेत तीन लोगों पर केस
धूरी|गांव पुनावाल के एक नौजवान ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति ने ससुराल परिवार से तंग आकर आत्महत्या की है। पुलिस ने मृतक की बुआ के बयान पर उसकी प|ी, सास व साले के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतक गुरप्रीत सिंह की बुआ सुरिन्द्र कौर ने पुलिस को दर्ज करवाए गए बयान में कहा कि गुरप्रीत सिंह का विवाह करीब 4 साल पहले गांव नागरा में हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद ही पति-प|ी में आपसी तकरार रहने लगी थी। इस दौरान गुरप्रीत सिंह की प|ी जसकिरत कौर ने जमीन का कुछ हिस्सा भी अपने नाम करवा लिया था। बावजूद घरेलू क्लेश रहने के कारण वह मानसिक तौर पर परेशान रहता था। इसके चलते उसने फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली है। रणीके चौकी के इंचार्ज प्रितपाल सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सुरिन्द्र कौर के बयान के आधार पर मृतक की प|ी जसकीरत कौर, सास परमजीत कौर व साले लाली सिंह पुत्र गुरमेल सिंह निवासी नागरा के खिलाफ विभिन्न धाराओं के अधीन मामला दर्ज कर लिया है।