400 किलो पॉलीथिन की थैलियां जब्त की
नगरपालिका प्रशासन की ओर से शहर के पत्थरगली क्षेत्र में शनिवार को चार सौ किलो पॉलीथिन की थैलियां जब्त की गई।...
Bhaskar News Network | Last Modified - Apr 01, 2018, 02:10 AM IST
नगरपालिका प्रशासन की ओर से शहर के पत्थरगली क्षेत्र में शनिवार को चार सौ किलो पॉलीथिन की थैलियां जब्त की गई। नगरपालिका चेयरमैन सुरेश सिंदल ने बताया कि इस संबंध में शनिवार सवेरे किसी अज्ञात व्यक्ति ने नगरपालिका प्रशासन को शहर में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक की थैलियों की खेप आने की सूचना दी थी। इसके बाद नगरपालिका एचआई अर्जुन बामणिया की अगुवाई में टीम गठित कर कार्रवाई की गई। फोन की सूचना के आधार पर टीम पत्थरगली क्षेत्र के दिगम्बर जैन मंदिर के समीप पहुंची। वहां, सात बेग रखे हुए पाए गए इनके अंदर प्लास्टिक के कट्टे रखे हुए थे। कट्टों को खोलने पर उनमें चार सौ किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक की थैलियां पाई गई। इन्हे मौके पर ही जब्त कर आरोपी ढालू अग्रवाल के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई शुरु कर दी गई है।
आबूरोड. नगर पालिका की ओर से पॉलीथिन जब्त की गई।
कपड़े की थैलियां वितरित की
इधर, पॉलीथिन थैलियों के विकल्प के रुप में शहर में कपड़े की थैलियां वितरित की गई। सफाई निरीक्षक अशोक मीणा की अगुवाई में शनिवार को विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने एवं सामान लाने व ले जाने के लिए कपड़े की थैलियों का ही उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
Get the latest IPL 2018 News, check IPL 2018 Schedule, IPL Live Score & IPL Points Table. Like us on Facebook or follow us on Twitter for more IPL updates.आबूरोड. नगर पालिका की ओर से पॉलीथिन जब्त की गई।
कपड़े की थैलियां वितरित की
इधर, पॉलीथिन थैलियों के विकल्प के रुप में शहर में कपड़े की थैलियां वितरित की गई। सफाई निरीक्षक अशोक मीणा की अगुवाई में शनिवार को विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने एवं सामान लाने व ले जाने के लिए कपड़े की थैलियों का ही उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
दैनिक भास्कर पर Hindi News
पढ़िए और रखिये अपने आप को अप-टू-डेट | अब पाइए Abu Road News in Hindi सबसे पहले दैनिक
भास्कर पर | Hindi Samachar
अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Hindi News App,
या फिर 2G नेटवर्क के लिए हमारा Dainik Bhaskar Lite App.
Web Title: 400 किलो पॉलीथिन की थैलियां जब्त की
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)