पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mandar News Rajasthan News Hashfateha Khwani Organized On Jasne Poor Nawaz

जश्ने गरीब नवाज पर हुआफातेहा ख्वानी का आयोजन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कस्बे के इमामबाड़ा परिसर में रविवार को सुबह ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स को लेकर युवा कमेटी की ओर से जश्ने गरीब नवाज का आयोजन किया गया। इसके तहत सुबह 8 बजे मदरसा असगरपिया व मदरसा मेहमुदपिया के बच्चे इमामबाड़ा पंहुचे तथा कुरानखानी यानी कुराने पाक की तिलावत कर खाजा गरीब नवाज की बारगाह में दुआएं मांगी। इस मौके आयोजित जलसे में भाग लेने वाले सभी लोगों के लिए खीर व नियाज का आयोजन किया गया। इस मौके कमेटी के परवेज मेहर, मेहताब मेहर, जुनैद भाटी, वसीम सोढ़ा, गुलाम शब्बीर कुरैशी समेत समाज के युवाओं ने सहयोग किया। इस मौके मस्जिद-ए-इरम के मौलाना कमालुद्दीन अकबरी ने तकरीर पेश की। इस मौके मास्टर असरफ खां, मौलाना शौकत अली, अनवर शैख, हाजी सफी मोहम्मद, रमजान खां मेहर, अकरम मेहर, असरफ
भाटी, सुलतान खां मेवाती, हमीद कुरेशी, हाजी मिरबक्स, सिकंदर खां भाटी, हाजी कबीर कुरेशी, अनवर कुरेशी, गुलाब समेत समाज के लोग मौजूद थे।

मंडार. जश्ने गरीब नवाज कार्यक्रम में समाज के लोगों ने भाग लिया।
खबरें और भी हैं...