- Hindi News
- National
- Mandar News Rajasthan News More Than 3 Tonnes Of Tomatoes Are Reaching The Mandi Everyday In The Mandar
मंडार में रोज 3 टन से ज्यादा टमाटर पहुंच रहे मंडी में
मंडार क्षेत्र में इस बार टमाटर की बंपर पैदावार हुई है और रोजाना करीब 3 टन से ज्यादा टमाटर मंडियों में बिकने को जा रहे है। लेकिन बंपर पैदावार के बावजूद किसानों को इसके दाम नहीं मिल रहे है, जिससे किसान चिंतित है। ऐसे में किसानों को टमाटर को मंडियों तक पहुंचाने का खर्च भी नहीं मिल पा रहा है, जिससे किसान टमाटरों को घरों में बंधे पशुओं को खिलाने को मजबूर है। कस्बे से रोजाना करीब 3 टन से ज्यादा लाल टमाटर मंडियों तक पहुंचता है, लेकिन यहां पहुंचने के बाद उसके दाम दो से तीन रुपए किलो ही मिलने के कारण किसान मायूस होकर लौट रहा है। किसान वरदाराम माली, प्रागाराम चौधरी, हरजीराम चौधरी व जोराराम रबारी ने बताया कि अपने खेतों से टमाटर को लाने के लिए 7 रुपए खर्च आता है, लेकिन इसको बेचने के बाद इसके दाम बहुत कम मिलने के कारण मजबूर होकर सस्ते दाम पर टमाटर को बेचना पड़ रहा है।
रेवदर तहसील में रोजाना 50 हजार किलो पहुंच रहा टमाटर : रेवदर क्षेत्र में प्रतिदिन करीब 50 हजार किलो टमाटर मंडियों और टमाटर के कोटों पर टमाटर बिकने के लिए पहुंच रहे है, लेकिन दाम बहुत कम होने के कारण किसान मजबूर होकर टमाटर खराब होने की डर से सस्ते दाम पर बेचकर लौट रहे है। किसानों ने बताया कि टमाटर के दाम इस साल बहुत कम है। गत साल टमाटर के दाम 10 से 12 रुपए किलो था, लेकिन इस बार दो रुपए किला के भाव से बिक रहा है।
मंडियों में रोजाना पहुंच रहा 3 टन टमाटर
मंडी संचालक शांतिलाल चौधरी, बदाराम माली व रावताराम प्रजापति ने बताया कि हमारे मंडियों में प्रतिदिन 3 टन के आसपास टमाटर पहुंचता है। लेकिन दाम दो रुपए होने के कारण किसान भी मजबूर होकर कम भाव में जबरदस्ती रखकर चले जाते है। क्योंकि लाने और टमाटर तोड़ने की मजदूरी भी नहीं मिल पाती है।
किसानों ने बताया- नहीं मिल रहा मुनाफा
किसानों के अनुसार एक बीघा टमाटर के लिए 100 ग्राम बीज की आवश्यकता होती है। टमाटर के बीज का भाव 4 हजार से लेकर 5 हजार रुपए प्रति 100 ग्राम है। एक बीघा टमाटर में किसानों को 15 से 20 हजार रुपए रासायनिक दवाइयां एवं खाद का प्रयोग होता है। इस प्रकार एक बीघा खेत में टमाटर की लागत करीब 35 से 40 हजार रुपए आती है। एक बीघा खेत में औसतन टमाटर 500 से लेकर 700 कैरेट निकलते हैं। क्षेत्र में टमाटर प्रति कैरेट के हिसाब से ही व्यापारी खरीदते है। एक कैरेट 27 से 30 किलो टमाटर होते है। ऐसे में 40 से 42 हजार रुपए ही मिल रहे है। किसानों ने बताया कि इतनी मेहनत के बाद भी टमाटर के दाम नहीं मिलने से मुनाफ नहीं मिल रहा है।
मंडार. क्षेत्र में इस बार टमाटर की बंपर पैदावर हुई हैै।