- Hindi News
- National
- Mount Abu News Rajasthan News Nutrition Advice To Give Balanced Food To Children In Fortnight
पोषण पखवाड़ा में बच्चों को संतुलित भोजन देने की सलाह
शिवगंज. केसरपुरा गांव में नेहरु युवा केंद्र की ओर से शनिवार सुबह ११ बजे युवा कार्यक्रम के तहत पोषण पखवाड़े का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों को संतुलित व अंकुरित भोजन देने की सलाह दी एवं बच्चों को कुपोषण से बचाव के उपाय भी बताए। पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा स्वयं सेविका लक्ष्मी कुमारी ने महिलाओं को बताया कि वे अपने बच्चों के पालन-पौषण पर पूरा ध्यान दें एवं उन्हें अंकुरित और संतुलित भोजन ही खिलाए ताकि बच्चे स्वस्थ रहें। उन्होंने बच्चों को पौष्टिक भोजन देने के साथ सलाद व फलों का ज्यूस पिलाने की सलाद दी। कार्यक्रम में महिलाएं मौजूद थी।
शिवगंज. पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम में बच्चों को कुपोषण से बचाने की स्वयं सेविका लक्ष्मी कुमारी ने जानकारी दी।