पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
जोधपुर. सीबीआई ने नागाैर में आयकर विभाग के जयपुर निवासी आईटीओ लक्ष्मण सिंह और इंस्पेक्टर प्रेमसुख डिडेल के अलावा सीए सुरेश पारीक काे 4 लाख की घूस लेने के मामले में गिरफ्तार किया है। इनकम टैक्स ऑफिसर (आईटीओ) व इंस्पेक्टर ने नागाैर के व्यापारी के यहां उजागर हुई अघाेषित आय पर पैनल्टी व डिमांड राशि कम निकालने के बदले सीए के जरिये यह राशि मांगी थी। नागौर निवासी व्यापारी सदाकत अली ने सीबीआई काे इसकी शिकायत दी थी। मामले में जयपुर निवासी एक अन्य आईटीओ राजेंद्र मोहन मीणा का नाम भी था, लेकिन सत्यापन की प्रक्रिया में प्रारंभिक रूप से पुष्टि नहीं होने के कारण उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया।
सूत्रों के अनुसार नागौर आयकर कार्यालय में गुरुवार को करदाताओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम था, लेकिन विभाग के अफसर सीबीआई की गिरफ्त में आ गए। एेसे में यह कार्यक्रम रद्द करना पड़ा।
घर-ऑफिस सहित 10 स्थानों पर तलाशी
आईटीओ लक्ष्मणसिंह जयपुर में खातीपुरा तथा राजेंद्र मोहन मीणा महेशनगर में रहते हैं। इन दाेनाें के नागाैर व जयपुर के घर-अाॅफिस के अलावा इंस्पेक्टर व सीए के नागाैर स्थित घराें सहित 10 ठिकानों पर तलाशी ली गई। इनमें टीमों को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं। तीनों आरोपियों को सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें पांच-पांच दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.