पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
अजमेर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं जारी हैं। होली अवकाश के बाद कक्षा 10वीं के गणित के पेपर 12 मार्च को होगा जबकि इसी दिन कक्षा 12वीं का पेपर भी होगा। सीबीएसई की कक्षा 10वीं की डेटशीट के अनुसार कक्षा 10वीं की संस्कृत की परीक्षा सात मार्च को हो चुकी है।
अब आठ से 11 मार्च के बीच कोई पेपर नहीं है। अगला पेपर 12 मार्च को गणित स्टैंडर्ड व गणित बेसिक के होंगे। परीक्षा का समय सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक रहेगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों पर सुबह 10 बजे से पहले पहुंचने के लिए कहा गया है। इधर, सीबीएसई की कक्षा 12वीं का गुरुवार को ही टूरिज्म का पेपर होगा। इसका समय भी सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक रहेगा।
न्यूज : आरिफ कुरैशी
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.