आंगनबाड़ी के 20 बच्चे लाभान्वित
अजमेर | लायंस क्लब आस्था द्वारा ईदगाह आंगनवाड़ी केसरगंज में स्कूल पूर्व की शिक्षा एवं संस्कार ग्रहण करने के लिए आने वाले 20 मासूम बच्चों को गणवेश समाजसेवी राकेश पालीवाल एवं अतुल मधु पाटनी के सहयोग से भेंट की गई। कार्यक्रम संयोजक रुपेश राठी ने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता माधुरी वर्मा व आशा सहयोगिनी शर्मिला ने 20 ड्रेस इन बच्चों को पहनाई। सामाजिक कार्यकर्ता आशीष शर्मा ने क्लब सदस्यों के सेवाभाव के प्रति आभार जताया।