पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रेलवे ट्रैक पर काम कराने के लिए ले जा रहे 3 बच्चाें काे मुक्त कराया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अजमेर | तीन बच्चाें काे रेलवे ट्रेक निर्माण कार्य में मजदूरी कराने के लिए ले जा रहे बरेली निवासी एक युवक काे पुलिस की मानव तस्करी निराेधक सेल, जीअारपी पुलिस दल अाैर चाइल्ड लाइन कार्यकर्ताअाें ने मुक्त करवाया। अाराेपी काे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि बच्चाें काे जाेखिम भरे काम में मजदूरी करने के लिए बंधक बनाकर अाबू राेड लाया जा रहा है। रेलवे स्टेशन से बरेली निवासी अतर सिंह के कब्जे से 3 बच्चाें काे मुक्त कराया गया। उसने पूछताछ में कबूल किया कि बच्चाें काे वह अाबूराेड रेलवे ट्रैक निर्माण कार्य के लिए ले जा रहा था।
खबरें और भी हैं...