सीनियर सैकंडरी परीक्षा में नकल करते 3 छात्र पकड़े
अजमेर | राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बाेर्ड की सीनियर सैकंडरी परीक्षा के दाैरान शुक्रवार काे विशेष उड़नदस्ते ने तीन नकल प्रकरण पकड़े हैं।
एक छात्र माेबाइल से नकल करते पकड़ा गया जबकि परीक्षा केंद्र पर माेबाइल लाना ही प्रतिबंधित है। एेसे में संबंधित स्कूल की चैकिंग व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। इन तीनाें प्रकरण पुलिस थानाें में दर्ज कराए गए हैं। शुक्रवार काे सीनियर सैकंडरी के फिजिक्स विषय का पेपर था। नकल का पहला मामला अलवर जिले की गाेपालदास सैकंडरी स्कूल में सामने अाया। यहां बाेर्ड के विशेष उड़नदस्ते ने यहां छात्र अादित्य यादव पुत्र विक्रम यादव काे नकल करते पकड़ा। यह छात्र खर्रे के जरिये नकल कर रहा था। दूसरा मामला बारां की युग निर्माण सीनियर सैकंडरी स्कूल में पकड़ा गया। यहां उड़नदस्ते ने छात्र हिमांशु मीणा काे माेबाइल से नकल करते हुए पकड़ा। परीक्षा केंद्राें पर ड्यूटी करने वालाें काे भी माेबाइल ले जाने की इजाजत नहीं है, जबकि यह छात्र माेबाइल लेकर परीक्षा दे रहा था। तीसरा मामला भरतपुर जिले में राजकीय सीनियर सैकंडरी स्कूल रास का हैं, यहां भी छात्र मानवेंद्र सिंह नकल करता पाया गया।