इंटरव्यू के लिए चुने गए 300 अभ्यर्थी
खाद्य सुरक्षा अधिकारी भर्ती
अजमेर। अारपीएससी की अाेर से 25 नवंबर 2019 काे हुई खाद्य सुरक्षा अधिकारी टीएसपी अाैर नाॅन टीएसपी के पदाें लिए हुई संवीक्षा परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। इन परिणामाें में 300 अभ्यर्थियाें काे अस्थायी ताैर पर साक्षात्कार के लिए चुना गया है। इन सफल अभ्यर्थियाें काे 23 मार्च तक अायाेग की वेबसाइट से अावेदन डाउनलाेड करके भेजने हाेंगे। इस संवीक्षा परीक्षा के आधार पर 300 अभ्यर्थियों को अस्थायी रूप से साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया गया है। अभ्यर्थी को rpsc.rajasthan.gov.in से आवेदन पत्र डाउनलाेड करके उन्हें डॉक्यूमेंट्स के साथ आयोग कार्यालय में 23 मार्च 2020 तक भेजना हाेगा।